फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका गांधी के निर्देश पर घायल गधे को उपचार के लिए नोएडा भेजा

विज्ञापन
गधे के पैर में चोट लगने के बाद ताड़ीखाना स्थित पशु चिकित्सालय में लेकर पहुंचा युवक।संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। पर्यावरण, पशु प्रेमी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के निर्देश पर शहर में घायल घूम रहे एक गधेे को आनन-फानन रेस्क्यू कर पकड़ा गया और फिर उसे नोएडा उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर के प्रकाश नगर चौराहे पर पिछले एक दो दिन से एक घायल गधा घूम रहा था। इसी बीच किसी की नजर उस पर पड़ गई तथा उसने मेनका गांधी को फोन मिला दिया। मेनका गांधी के निर्देश पर उनके कार्यालय से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रेम सिंह के पास फोन आया। जिसमें उनसे गधे का तत्काल प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे नोएडा स्थित अस्पताल में भिजवाने को कहा गया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस निर्देश के बाद उन्होंने पशु चिकित्सकों की एक टीम तत्काल मौके पर भेजी। नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर रेस्क्यू कर घायल गधे को पकड़ा गया और उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद नगर निगम के वाहन से उसे मेनका गांधी के कार्यालय से आए फोन के मुताबिक उपचार के लिए नोएडा भेज दिया गया। मेनका गांधी के निर्देश के बाद आनन-फानन गधे के यहां शुरू हुए उपचार का मामला लोगों में यहां चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें