फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में महिला प्रगति से आत्महत्या की थी। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी प्रगति मंगलवार को फंदे पर लटकी मिली थी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे, जहां डाक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। आगरा जनपद के जैतपुर कला निवासी महेश सिंह भदौरिया अपने परिजनों के साथ मुरादाबाद पहुंच गए। महेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी चार साल मझोला के जयंतीपुर निवासी अंकुर चौहान उर्फ देवेंद्र के साथ की थी। प्रगति की दो बेटियां भैरवी (4) और भाव्या (01) हैं। महेश सिंह ने बताया कि प्रगति की उनसे सुबह 11 बजे बात हुई थी। उसने वीडियो कॉल की थी। तब उसके चेहरे या बातों से उन्हें जरा सा भी तनाव महसूस नहीं हुआ।
इसके कुछ घंटे बाद ही जेठ आशू ने फोन करके बताया कि प्रगति ने आत्महत्या कर ली है। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि महेश सिंह ने पति अंकुर चौहान, ससुर दिनेश कुमार चौहान, जेठ अंशु, जेठानी रुचि और सास मीना देवी के खिलाफ दहेज हत्या केस दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें