फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : लकड़ी लदी ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, चालक की मौत, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला शव, आठ घायल

Mon, 28 Mar 2022 02:25 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

पुलिस के मुताबिक, पीलीभीत निवासी आठ लोग हरियाणा में सरसों की फसल काटने गए थे। रविवार रात सभी लोगों ने हरियाणा से एक कार बुक की थी। इसके बाद वह अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक कार लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे के समय कार सवार मजदूर हरियाणा से पीलीभीत लौट रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर चालक का शव बाहर निकाला है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीलीभीत निवासी आठ लोग हरियाणा में सरसों की फसल काटने गए थे। रविवार रात सभी लोगों ने हरियाणा से एक कार बुक की थी। इसके बाद वह अपने घर लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब 5.30 बजे कार मूंढापांडे क्षेत्र में लखनऊ दिल्ली हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान कार लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। 

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवार भी बुरी तरह घायल हो गए। हादसे से कार चकनाचूर हो गई। जिस कारण के दरवाजे नहीं खुल पाए। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर घायल को बाहर निकला और जिला अस्पताल भिजवा दिया। इसके अलावा चालक के शव को बाहर निकाला गया। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। कार चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें