फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कोरोना वैक्सीन की डोज लेने में आधी आबादी पिछड़ी, अब तक लग चुकी 43.69 लाख डोज

Mon, 28 Mar 2022 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

जिले में अभी तक लोगों को वैक्सीन की 43,69,797 डोज लग चुकी है। इसमें पहली, दूसरी और तीसरी डोज शामिल है। वैक्सीन की डोज लेने में पुरुषों की संख्या अधिक है। इन दिनों विभाग बच्चों के टीकाकरण पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
children vaccine new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद जिले में कोरोना वैक्सीन की डोज लेने में आधी आबादी पिछड़ गई है। जिले में अभी तक लोगों को कोरोना वैक्सीन की 43.69 लाख डोज लग चुकी है। इसमें पुरुषों की भागीदारी अधिक है। पुरुषों को 22.55 लाख डोज लगाई जा चुकी है। वहीं महिलाओं को 20.76 लाख डोज लगी है। जो पुरुषों की तुलना में 4.11 फीसदी कम है।

विज्ञापन


जिले में 16 जनवरी 2021 से कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। पहले हेल्थ वर्करों को टीका लगाया गया। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्करों को शामिल किया गया। अब ये अभियान बच्चों तक पहुंच गया है। 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का भी टीकाकरण शुरू हो गया है। वहीं पहली और दूसरी डोज के बाद अब एहतियाती खुराक (तीसरी डोज) भी दी जा रही है। जिले में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन की 43.69 लाख डोज का इस्तेमाल हो चुका है। इसमें पहली और दूसरी डोज के साथ एहतियाती खुराक भी शामिल हैं। वैक्सीन की डोज लेने में पुरुष आधी आबादी से आगे हैं। जिले में 51.62 प्रतिशत डोज पुरुषों को लगाई गई है, जबकि 47.51 फीसदी डोज महिलाओं को लगी है।

जिले में अभी तक लोगों को वैक्सीन की 43,69,797 डोज लग चुकी है। इसमें पहली, दूसरी और तीसरी डोज शामिल है। वैक्सीन की डोज लेने में पुरुषों की संख्या अधिक है। इन दिनों विभाग बच्चों के टीकाकरण पर जोर दे रहा है। - डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन


किस आयुवर्ग को कितनी लगी डोज
आयुवर्ग डोज की संख्या
12-14 वर्ष 2974
15-17 वर्ष 269023
18-44 वर्ष 2875241
45-60 वर्ष 814886
61 प्लस 407673

एक नजर जिले के आंकड़ों पर
- 25,28,377 लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं
- 18,05,324 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले चुके हैं
- 36096 लोग एहतियाती खुराक भी ले चुके हैं

जिले में वैक्सीन के आंकड़े
- 2974 डोज कोर्बोवैक्सी की लगी
- 803107 डोज कोवॉक्सीन की लगी
- 3563716 डोज कोविशील्ड की लगी

वैक्सीन की डोज लेने में युवा सबसे आगे
जिले में वैक्सीन की डोज लेने में युवा सबसे आगे हैं। 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को सबसे अधिक वैक्सीन की 2875241 डोज लगी है। जो जिले की कुल डोज का 65.79 प्रतिशत है, जबकि किशोरों की भागीदारी सिर्फ 6.15 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें