मुरादाबाद। जेईई मेंस के परिणाम में सोमवार को मुरादाबाद के मेधावियों ने सफलता हासिल की। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशियां व्यक्त कीं। स्कॉलर्स डेन के नौ छात्रों ने 99 से ज्यादा तथा 63 विद्यार्थियों ने 90 से ज्यादा परसेंटाइल प्राप्त की। आश्रय टंडन ने 99.92, आदित्य सिंह ने 99.67, यजन अग्रवाल ने 99.66, निमिष दुग्गल ने 99.64, शिवम पवार ने 99.61, आदित्य अग्रवाल ने 99.55, आर्यन गुप्ता ने 99.31, दिवीशा त्यागी ने 99.33, ऋतिक मोहन ने 99.08 परसेंटाइल हासिल की। कनिका जैन ने 98.96, कोविद जुयाल ने 98.78, आदित्य जैन ने 98.78, शक्ति सिंह ने 98.75, प्रियांशु पाल ने 98.71, स्वयं राणा ने 98.37, पुष्प जैन ने 98.30, उर्वी गुप्ता ने 98.23, अगम अग्रवाल 97.89, अक्षत वर्मा 97.50, अनन्या गौर 97.39, मौरवी गुप्ता 96.74 परसेंटाइल हासिल की। रामपुर के दक्ष कुमार सिंह ने 96.73 , जमशेदपुर के उदय अर्णव ने 96.68, मुरादाबाद के कैतन्य राज सोनी 96.42, अंश रस्तोगी 96.22, अक्षय नावलिया ने 96.10 परसेंटाइल हासिल की।
मैनेजिम डायरेक्टर विवेक ठाकुर ने दावा किया कि संस्थान के सौ से भी अधिक छात्र 28 अगस्त को होने वाली जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि जुलाई प्रयास के परिणामों के बाद यह संख्या 120 से भी अधिक होगी।