फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बागपत की टीम ने मेरठ को 39 20 से परास्त किया

विज्ञापन
सोनकपुर स्टेडियम में बॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में मंगलवार से तीन दिवसीय बास्केटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेश भर से बीस टीमें यहां प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को तीन मैच खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ अल्पना रितेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहल मैच अंडर-19 वर्ग में मेरठ और बागपत की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें बागपत की टीम ने अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेरठ की टीम को 39-20 से हराकर मैच जीत लिया। वहीं सीनियर पुरुष वर्ग में भी पहला मैच मेरठ और बागपत जिले की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बागपत की टीम को 53-43 से पराजित कर दिया।
दूसरा मुकाबला पीलीभीत और बुलंदशहर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बुलंदशहर की टीम ने पीलीभीत की टीम को 37-34 से पराजित कर दिया। इस मौके पर विनोद कुुमार, अभिषेक अग्रवाल, संजीव भारद्वाज, मीनू अरोरा, फिरोज खान, हिमांशू सिंह, सलीम, मोहम्मद जावेद, रवि शर्मा, शिवम भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें