फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में जिले से जाएंगे हजारों किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि जिले के हजारों किसान मुजफ्फरनगर जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह आदि पदाधिकारियों ने पटपुरा, गनेशघाट, वरवाला खास, सिहोराबाजे खवडिया, भूड आदि गांवों में किसानों के साथ नुक्कड़ सभाएं कर उन्हें मुजफ्फरनगर महापंचायत में चलने की अपील की। महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत एतिहासिक होगी। इस पंचायत से किसान सरकार को अपनी ताकत का अहसास करा देंगे। सरकार जिस तरह किसान विरोधी फैसले ले रही है इस पंचायत के बाद उसे अपनी गलती का अहसास भी हो जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस मांग को लेकर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। जब तक ये कानून वापस नहीं होंगे किसान आंदोलन भी जारी रहेगा। इस अवसर पर माखन सिंह, अजयपाल सिंह, गुड्डेू पाशा, सियाराम, राधे श्याम, सुमित यादव, रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें