फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उदयपुर की घटना के बाद जुर्म की नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को सुबह से ही मुगलपुरा क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भी पुलिस अधिकारियों ने मुगलपुरा समेत अन्य थानाक्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

उदयपुर की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। शासन ने बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन पर रोक लगा दी थी। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शहर से लेकर देहात क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए थे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने पुलिस बल के साथ शहर में निरीक्षण किया। सिविल साइंस, कटघर, कोतवाली, मुगलपुरा, गलशहीद थाना क्षेत्र में पुलिस, पीएसी और आरएएफ जवानों को तैनात किया गया था।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि लोगों से अपील की जा रही है कि शहर का माहौल शांति पूर्ण बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना अनुमति धरना प्रदर्शन न करें। उन्होंने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस अलर्ट है। जामा मस्जिद क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। संदिग्ध लोगों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें