शनिवार को 225 और रविवार को 243 संक्रमित मरीज पाए गए थे। लेकिन सोमवार को ये आंकड़ा तीन सौ के पार पहुंच गया। इस लहर में 365 का आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है।
कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने लगा है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के पुत्र और एक ही परिवार के 14 सदस्यों समेत जिले में 365 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित परिवार गौरग्रेसियस में रहता है। जिले में इस लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 1490 हो गई है।
विज्ञापन
इससे पहले तीन दिनों से जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दो सौ के पार पहुंच रहा था। शुक्रवार को जिले में 237 पॉजिटिव केस मिले थे। वहीं शनिवार को 225 और रविवार को 243 संक्रमित मरीज पाए गए थे। लेकिन सोमवार को ये आंकड़ा तीन सौ के पार पहुंच गया। इस लहर में 365 का आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है।