मुरादाबाद। विभिन्न राज्यों में अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के कारण 19 जून को भी 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें पंजाब मेल, श्रमजीवी, दून, सद्भावना, गरीबरथ आदि ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विरोध प्रदर्शनों के चलते शनिवार को भी मुरादाबाद से गुजरने वाली 31 ट्रेनें रद्द रहीं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेल संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत ट्रेनें रद्द की गई हैं।