पंचायत भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की च?
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। लखनऊ में आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 75 हजार लाभार्थियों को वर्चुअल संवाद के माध्यम से मकान की चाबी सौंपी। महानगर के 773 लोगों सहित जिले के 1500 लाभार्थियों को भी ये तोहफा मिला। उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आवासों की चाबी सौंपी।
इस मौके पर शहर के पंचायत भवन में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सभी लाभार्थियों को बुलाया गया था। दो पंडालों में बड़ी स्क्रीन पर लखनऊ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, सदर विधायक रितेश गुप्ता, बाल संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने मंच से रानी देवी, पुष्पा, कमला देवी, यशोदा, कुंवरवती, मंजू देवी, आशा, मीरा देवी, शांति देवी, मुकेश कुमार, रमेश, निशा, छत्रपाल, जगरोशनी, विकास सिंह को मंच पर बुलाकर आवास पूरे होने पर चाबी की डमी सौंपी। नगर आयुक्त संजय चौहान, अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय, पार्षद रानी सैनी आदि उपस्थति रहे।