फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब किसान और मजदूरों की है भाजपा सरकार : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को पाकबड़ा में संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक राजेश चुन्नू ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, मजदूर किसान और प्रत्येक वर्ग की सभी जरूरतों को महामारी काल में पूरा किया है। इस मौके पर 225 प्रधानमंत्री आवासों की चाबी भी लाभार्थियों को सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राजेश चुन्नू ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने कोरोना जैसी महामारी के चलते भी किसी परिवार को भूखा नहीं सोने दिया है। इसके अलावा गरीबों को मुफ्त बिजली के कनेक्शन और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलिंडर का निशुल्क वितरण किया है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और संभल के पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी ने कहा की भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष लगातार प्रयास करता रहता है लेकिन विपक्ष के यह मंसूबे कभी सफल नही होंगे। इस मौके पर चेयरमैन खेमवती देवी, रिंकू गोस्वमी, ईओ संजय तिवारी, राजीव शर्मा, भीष्म पाल सिंह, शरीफ अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें