फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के लिए चलेंगी 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, मंहगा रहेगा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे प्रशासन होली पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए तैयारियों में जुट गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए रणनीति बना ली गई है। मुरादाबाद रेल मंडल होकर 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाएंगी। इससे मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, चंदौसी, हापुड़, हरदोई, शाहजहांपुर और नजीबाबाद आदि स्टेशनों के यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था। इन ट्रेनों का संचालन पूर्णत: आरक्षण के आधार पर किया जाएगा। यानि जनरल टिकट नहीं मिलेंगे। वहीं, ट्रेनों पर स्पेशल का तमगा होने के कारण यात्रियों को किराया सामान्य से तकरीबन डेढ़ गुना अधिक चुकाना पड़ेगा। होली के मौके पर पूर्वांचल की ओर सफर करने वाले यात्रियों का पूरा ख्याल रखा गया है। ज्यादातर ट्रेनें मुरादाबाद से होकर बिहार जाने वाली हैं। इसके अलावा दूसरी दिशाओं में दिल्ली और पंजाब जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। वर्तमान में ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोविड के कारण रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें अब तक बहाल नहीं हो सकी हैं। दूसरी ओर, रेलवे ने 28 फरवरी तक 58 ट्रेनों को कोहरे के कारण निरस्त कर रखा है। इसके चलते विभिन्न रूटों पर यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। लखनऊ-बनारस जाने वाली ट्रेनों में सप्ताह भर तक कोई सीट खाली नहीं है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों के परिचालन से होली पर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यदि आवश्यकता हुई तो कुछ ओर ट्रेनें भी मुख्यालय के आदेश पर चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें