फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, दो अधेड़ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। चेतगंज चौकी क्षेत्र के जगापट्टी नरवर बॉर्डर के पास मंगलवार को दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायलों को अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी निवासी छोटेलाल यादव (50) पुत्र दीनानाथ और राजेंद्र प्रसाद यादव (54) पुत्र सोपारी लाल यादव बाइक से गोपीगंज की तरफ जा रहे थे। भदोही जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी बबलू यादव (18) पुत्र मुन्नू यादव बाइक से चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर नरउर बार्डर की ओर आ रहा था। दोनों बाइक सवारों की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को मंडलीय अस्पताल भेजवाया। बबूल यादव की रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। घायल छोटेलाल और राजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार तीनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। इस कारण हादसे में सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें