मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को प्रवक्ता संवर्ग पीजीटी 2021 की परीक्षा आठ केंद्रों पर संपन्न हुई। पीजीटी परीक्षा के पहले दिन 669 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा के लिए आठ केंद्रों पर 2534 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पीजीटी परीक्षा में पहली पाली में पंजीकृत 2534 में से 1865 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। इनमें जबकि जीआइसी में 93, कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में 65, जीजीआइसी विध्याचल में 88, श्रीशिव इंटर कालेज में 79, एएस जुबिली इंटर कालेज में 83, आदर्श इंटर कालेज में 94, आर्यकन्या इंटर कालेज में 128 और विंध्य विद्यापीठ इंटर कालेज विंध्याचल में 39 सहित 669 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार दूसरी पाली में पंजीकृत 1823 में से 1459 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 364 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।