घर से 250 मीटर दूर काशी सरपति गांव के पास ईंट भट्ठे के समीप शुकुरू का शव मिला। उसकी सिर कूंचकर हत्या की गई थी। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर शिनाख्त कर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जिगना थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि रात को 11 बजे जब शुकरू घर आया था तो विपक्षी घर के पीछे खड़ा था। परिजनों की आशंका पर पुलिस छानबीन में जुट गई हा। परिजन कार्रवाई की मांग के लिए उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़े है।