फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: मासूम को गोद में लिए ट्रेन के आगे कूद गई महिला, पति बोला- बिना बताए घर से निकली थी

Sun, 23 Oct 2022 04:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के रेहड़ा रेलवे पुल के ऊपर एक 32 वर्षीय महिला अपने दो साल के बच्ची के साथ ट्रेन के सामने कूद गयी। महिला की हालत गंभीर है। बच्ची सुरक्षित है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्याचल स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मां अपनी दो साल की मासूम बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूद गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं हाथ से मासूम के छिटक जाने से वह बाल-बाल बच गई। महिला को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर किया गया। बच्ची को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया।

विज्ञापन


खुदकुशी की नीयत से ट्रेन के आगे कूदने वाली महिला आजमगढ़ की रहने वाली है। वो शुक्रवार रात बिना किसी को कुछ बताए घर से बेटी को लेकर निकल गई थी। शनिवार की रात डेढ़ बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पूर्वी छोर पर 32 वर्षीय महिला दो साल की बच्ची के साथ टहल रही थी। सामने से त्रिवेणी एक्सप्रेस आ रही थी।

ट्रेन को देख महिला मासूम को गोद में लेकर रेलवे ट्रैक पर कूद गई। नजारा देख चालक ने ट्रेन रोकने की कोशिश की। ट्रेन से धक्का लगने के बाद महिला ट्रेन के नीचे आ गई जबकि बच्ची छिटक कर दूर गिरी। सूचना पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी राजेंद्र यादव ने अपने हमराहियों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद महिला को ट्रेन के नीचे से निकाला। सूचना के बाद काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं आई।

विज्ञापन

तब जीआरपी प्रभारी ने घायल महिला को पैदल ही चलकर स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां से वाराणसी के लिए रेफर किया गया। बच्ची को ज्यादा चोट नहीं आई थी। वाराणसी में सुबह महिला को होश आया।
विज्ञापन

उसने  अपना नाम सीमा सिंह पटेल पत्नी रमाकांत पटेल बताया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि महिला के पति से बात हुई है। वो गंभीरपुर थाना आजमगढ़ की रहने वाली है। पति ने बताया कि शुक्रवार रात साथ में थी। रात तीन बजे जब सोकर उठे तो बच्ची और पत्नी घर में नहीं थी। थाने में गुमशुगदी दर्ज करा दी है। प्रभारी ने बताया कि कारण स्पष्ट नहीं है। महिला के पूरी तरह होश में आने पर पता चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें