फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज पर जलजमाव, यात्रियों को हो रही समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर नगर में कई जगहों पर लगातार हो रही बारिश से जलजमाव हो गया है। इस जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। रोडवेज में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन

नगर के आवास विकास कालोनी, स्टेशन रोड, रोडवेज, पुरानी दशमी, लोहंदी व चोरवा बारी जैसे मोहल्लों में पानी लग गया है। दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जलजमाव की समस्या को बढ़ा दिया है। संकरी नालियों व अतिक्रमण के चलते जलजमाव की समस्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आवास विकास कालोनी में खुला नाला जलजमाव की मुख्य वजह है। लोहंदी मोहल्ले में एक चिकित्सक की क्लीनिक है। उसके सामने जलजमाव हो गया है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि संकरी नालियों के कारण लगातार बारिश होने से जलजमाव कहीं- कहीं हो जाता है लेकिन कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो जाती है।
उधर, रोडवेज परिसर में कई वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। थोड़ी सी बारिश होने पर रोडवेज में पानी एकतित्रत हो जाता है। मंडल का रोडवेज परिसर होने के बाद भी सुविधाओं और व्यवस्थाओं में कोई इजाफा नहीं हो रहा। बारिश के बाद पूरे परिसर में जल जमाव की समस्या हो गई है। जलजमाव से होकर यात्री बस में चड़ते और उतरते है। ऐसा भी नहीं है कि बारिश होने के कुछ देर बाद जल जमाव खत्म हो जाए। बारिश का पानी निकलने की ही कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें