फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर अधेड़ ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोसांई पुरवा गांव में बुधवार की दोपहर कमरे के अंदर पंखे पर रस्सी का फंदा बनाकर लटककर जाने दे दी। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजन परेशान हो गए। झरोखे से फंदे पर शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी रामदुलार निषाद (50) आटो चलाते थे। बुधवार की सुबह वे पंखे पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गए। परिवार के लोग खाना खाने के लिए कमरे पर बुलाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने झरोखे से देखा तो रामदुलार फंदे पर लटके दिखे। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर फंदे से शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामदुलार के मित्रों ने बताया कि सास-ससुर की सेवा करने पर उन्होंने संपत्ति इनके नाम कर दी थी। संपत्ति को लेकर विवाद से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें