फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के विवाद में अंतरकलह के चलते की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर मोहल्ले में भाभी और उसके दो बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी देवर को पुलिस ने रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की। रविवार को पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने किया। बताया कि धन को लेकर पारिवारिक कलह के चलते देवर ने भाभी और उसके दोनों बच्चों की हत्या कर दी।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली के डंगहर मोहल्ले में पांच भाई एक ही मकान में रहते थे। दो भाई जीत नरायण और यज्ञ नरायण की शादी हो चुकी है। यज्ञ नरायण को पिता की मौत होने के बाद अनुकंपा पर नौकरी मिल गई। वह डाकखाने में पोस्टमैन बन गया। उसे एक पुत्री हर्षिका (9) और दो पुत्र आरुष (6) अैर रित्विक उर्फ बाबू (4) हुए। शनिवार की दोपहर यज्ञ नरायण अपने सबसे छोटे पुत्र रित्विक को लेकर बहन के घर रेणुकूट के लिए निकला था। इस दौरान घर पहुंचे सबसे छोटे भाई राम नरायण ने छत पर सब्जी काट रही यज्ञ नरायण की पत्नी रेनू (35) से विवाद किया। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। शोर मचाने पर हर्षिका और आरुष पर भी हमला किया। मोहल्ले वालों की सूचना पर यज्ञ नरायण पहुंचा तो रेनू और हर्षिका की मौत हो चुकी थी। आरुष को मंडलीय अस्पताल से ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा व सीओ सिटी प्रभात राय के नेतृत्व में टीम गठन की। पुलिस ने आरोपी राम नरायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रेलवे स्टेशन शंकर भगवान के मंदिर के पास से रविवार की सुबह आरोपित को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रामनारायण ने बताया कि पिता की मौत के बाद भाई यज्ञ नारायण को नौकरी मिली। भाई के वेतन व मां की पेंशन को लेकर घर में अंतर कलह चल रहा था।
.......................................
नशेड़ी था राम नरायण
मिर्जापुर। हत्यारोपी राम नरायण नशेड़ी था। वह कई तरह केे नशा करता था। केबी कालेज में बीए तृतीय फाइनल में पढ़ाई छोड़ दिया था। कभी-कभी मजदूरी का काम कर लेता। नशे के लिए पैसा न होने पर भाई-भाई से मांगता। पैसे के लिए उसे परेशान होना पड़ता, पैसा मिलता भी तो भाई-भाभी उसे काफी सुनाते। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

...............................
जान देने का भी किया प्रयास
मिर्जापुर। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में टीम लगी थी। पकड़े जाने पर उसने बताया कि गंगा में कूद कर और रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान देने गया था, पर उसकी हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें