फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मतदाताओं ने भरा मतदाता फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में चलाये जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जीडी बिनानी महाविद्यालय में युवा मतदाताओं को फार्म- छह दिया गया। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे छात्रो, युवाओ को फार्म-छह का वितरण एवं आवेदन कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सूचना डा. पंकज कुमार एवं जीडी बिनानी कालेज के प्रवक्ता डॉ. शशिधर शुक्ला, ध्रुव पांडेय ने बीएलओ के पास बूथ पर जाकर उपस्थित छात्रो को फार्म-6 प्रदान करते हुए कहा गया कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो या आगामी एक जनवरी 2022 को पूर्ण कर रहे हों। उन्हें यहां से जाकर सभी छात्र मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिये प्रेरित करें। उन्होने कहा कि अच्छे एवं मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिये मतदान आवश्यक है और महादान के पर्व में शामिल होने के लिये मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। सभी छात्र-छात्राएं जो पात्रता की श्रेणी में हो स्वयं नाम जुड़वाते हुए अपने आस पास जिनका नाम किंही कारणवश मतदाता सूची शामिल नही हो सका है। उन्हें अपने से संबंधित बूथ पर भेजकर फार्म-6 भरने एवं मतदाता सूची शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सलिल पांडेय, वसीम अकरम अंसारी, मो. अशफाक, इरफान, डॉ. ओम गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें