फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: भगवती प्रसाद चौधरी को कांग्रेस ने मिर्जापुर के छानबे सीट से बनाया उम्मीदवार, जानिए इनके बारे में

Thu, 13 Jan 2022 09:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस द्वारा 125 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें  मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट से भगवती प्रसाद चौधरी को उम्मीवाव घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
भगवती प्रसाद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी को कांग्रेस ने मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से अभी एक पर कांग्रेस ने उम्मीदवार ने घोषित किया है। भगवती प्रसाद चौधरी इसी सीट पर पहले भी एक बार कांग्रेस के टिकट पर ही विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन


भगवती प्रसाद चौधरी कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी में चले गए। लेकिन जल्द ही कांग्रेस में लौट आए। उनके पिताजी भी कांग्रेसी विधायक रहे। भगवती चौधरी एआईसीसी के मेंबर व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

भगवती प्रसाद चौधरी के घर जश्न का माहौल
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस द्वारा 125 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें जिले के छानबे विधानसभा क्षेत्र से भगवती प्रसाद चौधरी को टिकट मिला। प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके घर जश्न का माहौल है, उनके शुभचिंतकों की भीड़ घर पर बधाई देने के लिए लगी हुई है।
विज्ञापन

पढ़ेंः पूर्वांचल में कांग्रेस ने इन प्रत्याशियों पर लगाया दांव, जारी की प्रदेश के 125 प्रत्याशियों की पहली सूची, देखें पूरी रिपोर्ट

पिता से मिली राजनीतिक विरासत

पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके चौधरी को राजनीति का लंबा अनुभव है। छानबे सुरक्षित से इसके पूर्व वर्ष 1985 में विधायक चुने गए थे।

राजनीतिक विरासत पिता पुरुषोत्तम चौधरी से मिली है। 1985 से पूर्व तीन बार वो छानबे विधानसभा से विधायक रहे। 1977 में जब इंदिरा गांधी भी चुनाव हार गईं थी तब भी पुरुषोत्तम चौधरी चुनाव जीते थे। इसके लिए खुद इंदिरा गांधी उनको बधाई देने उनके घर पर आई थीं। 
पढ़ेंः  बैंक में फेंक दी मरी बिल्ली, सर्वर की समस्या से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल की 13 सीटों के प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस की पहली सूची में वाराणसी, विंध्य और आजमगढ़ मंडल की 13 विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें सगड़ी से राना खातून, आजमगढ़ से प्रवीण कुमार सिंह, निजामाबाद से अनिल कुमार यादव, मेंहनगर से निर्मला भारती, मधुबन से अमरेश चंद्र पांडेय, मोहम्मदाबाद गोहना से बनवारी राम, जखनियां से सुनील राम, गाजीपुर से लौटनराम निषाद, सकलडीहा से देवेंद्र प्रताप सिंह, पिंडरा से अजय राय, रोहनियां से राजेश्वर पटेल, छानबे से भगवती प्रसाद चौधरी, ओबरा से रामराज गोंड प्रत्याशी बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें