फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में जुड़वा बहनें लापता: कोचिंग के लिए दोनों निकली थीं, पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 31 Aug 2021 12:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र से रविवार की दोपहर कोचिंग के लिए निकलीं 15 वर्षीय जुड़वा बहनें लापता हो गईं। परिवार वालों ने खोजबीन के बाद जानकारी न मिलने पर कटरा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन


दोनों किशोरियां रविवार की दोपहर दो बजे रतनंगज में कोचिंग के लिए ई-रिक्शा से निकली थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। परिजन दोनों की खोजबीन में जुटे रहे, काफी तलाश  के बाद सुराग न मिलने पर कटरा कोतवाली में तहरीर दी।

पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रकाश का कहना है कि मां की डांट से नाराज होकर दोनों घर से निकली हैं। गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। सीओ सिटी प्रभात राय का कहना है कि जल्द किशोरियों की तलाश कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें