फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे की कटौती के बाद भी ट्रिपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक लगातार पांच घंटे की बिजली की कटौती से नगर में लोग परेशान हो गए। इसके बाद जब बिजली आयी भी तो लगातार ट्रिपिंग से लोग बेहाल नजर आए। कहा कि इससे तो बेहतर था कि बिजली ही न आती। उधर बिजली विभाग का कहना था कि यह उपकेंद्र पर मरम्मत करने के लिए कटौती की गई थी।
विज्ञापन

नगर की विद्युतापूर्ति व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमरा गई है। बार- बार की कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शाम के समय तो बिजली कटने से पानी भी नहीं मिल पाता है। शुक्रवार को कमोवेश यही दशा रही। आक्रोशित उपभोक्ताओं का कहना रहा कि इस समय नगर में विद्युतापूर्ति की स्थिति एकदम बदहाल है। इसके पूर्व भी एक बार जब बिजली कटी थी तो रात के 12 बजे तक ट्रिपिंग हुई थी। बिजली के बार- बार आने व जाने से कई लोगों के उपकरण जल गए लेकिन विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। यही स्थिति शुक्रवार को भी रही। जो लोग कार्यालयों में कंप्यूटर पर कार्य कर रहे थे। बार- बार की ट्रिपिंग से उनका कंप्यूटर हैंग हो गया। व्यवसायियों का काफी नुकसान हुआ। नगर के वासलीगंज, सिविल लाइन व अन्य कई मोहल्लों में इसका प्रभाव रहा। नगर के कई मोहल्लों में सीधे ट्यूबवेल से जलापूर्ति होती है। इस वजह से जब बिजली नहीं रहती तो पानी भी लोगों को नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

इस कटौती के बारे में पूर्व में सूचित किया गया था। उपकेंद्र के फाल्ट की मरम्मत अति आवश्यक है। यदि मरम्मत नहीं होती तो गंभीर फाल्ट हो सकता था।
- मनोज कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें