पुरवा औसान सिंह गांव में शुक्रवार की रात को चोरों ने एक परिवार को बेहोश कर चोरी को अंजाम दिया। बाक्स में रखे सोने, चांदी के आभूषण सहित नगद चुरा ले गए। जाते समय दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। सुबह होश आने पर परिजनों ने जानकारी 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने तहरीर दी है।
हलिया थाना क्षेत्र के पुरवा औसान सिंह निवासी मदन प्रसाद यादव शुक्रवार को अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। इसी बीच चोरों ने दरवाजे की सिटकनी खोलकर अंदर प्रवेश किया और परिवार के लोगों पर किसी दवा का प्रयोग कर बेहोश कर दिया। इसके बाद आराम से बाक्स में रखे सोन-चांदी के आभूषण सहित 10 हजार रुपये नगद व बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैट्री चुरा ले गए। सुबह होश आने मदन जब बाहर जाने के लिए दरवाजे के पास पहुंचे तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। किसी प्रकार दरवाजा खोलकर बाहर निकला। कमरे में पहुंचो तो देखा कि बाक्स का सामान बिखरा हुआ है। बताया कि लगभग दो लाख की चोरी हुई है। तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इसी प्रकार हलिया के जोगिया बारी गांव स्थित घर के बाहर खड़ा अलीम के ट्रैक्टर की बैट्री को भी चोर निकाल ले गए।