फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव कराने में हीलाहवाली पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया ब्लाक के गलरा गांव निवासी लालचंद ने शनिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी है। उनका आरोप है कि न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में तैनात एक एएनएम पर प्रसव पीड़ा से कराह रही उनकी पत्नी कुसुमकली का प्रसव कराने में हीला हवाली किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के पोर्टल पर दिए गए शिकायती पत्र में लालचंद ने बताया है कि वह शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ ड्रमंडगंज अस्पताल पर गया था । वहां उसने जब अपनी पत्नी का प्रसव कराने के लिए एएनएम से अनुरोध किया तो उन्होंने इनकार करते हुए पत्नी को मंडलीय महिला चिकित्सालय ले जाने को कहा। जबकि पत्नी प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। एएनएम के इंकार करने पर विवश होकर अस्पताल में तैनात एचबी ने उसकी पत्नी का प्रसव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें