फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी कर रहे चुनाव कार्य में सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान तहसील में राजस्वकर्मियों की संख्या कम होने से निर्वाचन कार्य में सफाईकर्मी हाथ बटा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के पूर्व मतदाताओं तक मतदाता पहचान पत्र भेजने के लिए विकासखंड के दस सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मड़िहान विधानसभा में लगभग 16 हजार मतदाता कार्ड भेजने की जिमेदारी इनके कंधों पर है। कर्मचारियों की निगरानी के लिए एक लेखपाल को लगाया गया है। बूथ लेबल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाता पुनरीक्षण के समय वोटर आईडी के लिए फार्म भरवाया था। उन मतदाताओं के लिए आयोग द्वारा आईडी कार्ड जारी किया गया है। वोटर आईडी भेजने के लिए लिफाफे पर नाम व पता की पर्ची चस्पा की जा रही है। पूर्व में भेजी गई छह हजार वोटर आईडी नाम व पता गलत होने से मतदाताओं तक नही पहुंच सकी। इसलिए अबकी सावधानी बरती जा रही है। इसके लिए तहसील प्रभारी द्वारा पोस्टआफिस से स्पीड पोस्ट किया जा रहा है, ताकि चुनाव से पहले समय से मतदाता पहचान पत्र मतदाताओं तक पहुंच सके। जबकि पूर्व में भेजे गए 6 हजार वोटर आईडी के लिफाफों पर नाम व पता गलत होने के कारण मतदाताओं के घर डाकिया नही ढूंढ पाए। स्पीडपोस्ट द्वारा भेजा गया डाक फिर तहसीलों में वापस पहुंचने लगा। तहसीलदार नूपुर सिंह ने बताया कि इस बार आयोग से छपकर आयी नाम व पता की पर्ची लिफाफों पर चस्पा करने के बाद स्पीड पोस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें