फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया वाहनों से 2.70 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार की देर शाम को यूपी-एमपी बार्डर भैसोड़ बलाय पहाड़ पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान एक फार्च्यूनर व आरटीगा वाहन से कुल दो लाख 27 हजार 690 रुपये बरामद किए गए। बरामद रुपयों के बारे में उड़नदस्ता प्रभारी मजिस्ट्रेट राधेश्याम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने पैसा के संबंध में वाहन स्वामी से पूछताछ की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज राम बहादुर राय के साथ चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे फार्च्यूनर वाहन को रोक कर वाहन की तलाशी ली। इस दौरान फार्च्यूनर से एक लाख 13 हजार 690 रुपये बरामद हुए। एक अन्य वाहन आरटीगा से एक लाख 13 हजार 900 रुपये बरामद किए गए। कैश रुपयों के संबंध में वाहन स्वामियों से पूछताछ के बाद उड़नदस्ता प्रभारी को जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच के दौरान दो वाहनों से दो लाख 27 हजार 590 रुपये बरामद किए गए। जब्त धनराशि के बारे में जांच के बाद ही कोई निर्णय होगा। इसके पहले भी लालगंज थाना क्षेत्र से दो लाख रुपये बरामद किए गए थे। उड़नदस्ता प्रभारी राधेकृष्ण ने बताया कि जांच के बाद उपलब्ध कागजों के आधार पर रुपये संबंधित को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें