फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापसी किसानों की विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानून वापस लेने पर शनिवार को मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर किसान विजय दिवस मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून वापस लेने पर हर्ष जताया। साथ ही कार्यालय से जिला मुख्यालय तक जुलूस निकालकर चक्रमण किया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्वांचल के प्रभारी मकसूद खान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार कृषि कानून लायी थी। अब सरकार को इस कानून को वापस लेना पड़ा। यह विजय किसानों की विजय है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मिर्जापुर के प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि हम सब लोग किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं। अभी हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा। जब तक लोकसभा में इस बिल को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक हम लोग संघर्ष करते रहेंगे। अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार है। इस मौके पर मिन्हाज अहमद, राम सिंह, स्वरूप सिंह, गुलाब चंद्र पांडेय, अर्चना चौबे, अमर व शबनम आदि थे।
विज्ञापन

पहले ही कहा था वापस होगा यह कानून
मिर्जापुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेेश उपाध्यक्ष मकसूद खान ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि मोदी सरकार को किसानो पर लगाया गया यह कानून वापस लेना होगा। वे शनिवार को वासलीगंज में जितेंद्र चौबे के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। आरोप लगाया कि इस तानाशाही सरकार ने देश के किसानों, जनता और कांग्रेसियों पर जुल्म करके उनके ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठियां चलवाई। लगभग एक वर्षों से यह किसान आंदोलन चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें