फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र नहीं खुलने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिहान तहसील क्षेत्र के धनसिरिया ग्राम पंचायत में नेफेड का सरकारी धान क्रय केंद्र का संचालन न होने से आक्रोशित किसानों ने क्रय केंद्र पर प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। कहा शीघ्र धान क्रय की शुरुआत नहीं की गई तो किसान मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग जाम करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि क्षेत्र में अधिकतर किसानों का धान तैयार हो चुका है। जिसकी खरीद के लिए क्षेत्र में छह सरकारी क्रय केंद्र खोले गए हैं। परंतु देखा जाए तो मात्र दो ही धान क्रय केंद्र पर खरीद की जा रही है। बाकी चार क्रय केंद्रों पर अभी तक बोरा, कांटा सहित अन्य सामग्री ही नहीं पहुंच सका है। जिससे उन पर केंद्र प्रभारी भी नहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। किसानों ने कहा सरकार शत प्रतिशत धान खरीदने का एक नवंबर से ही लेकिन 20 नवंबर हो जाने के बाद भी क्षेत्र के धनसीरिया, राजगढ़, बघौडा धान क्रय केंद्र को संचालित नहीं किया गया है। हाट शाखा पचोखरा व ददरा हिनौता स्थित सहकारी क्रय केंद्र पर भी धीमी गति से धान खरीद किया जा रहा है। क्षेत्र के किसानों ने धनसीरिया क्रय केंद्र पर सोमवार तक तौल शुरू कराने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें