फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से पुत्र की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के लालगंज-कलवारी सम्पर्क मार्ग पर चौबेपुर गांव के सामने शनिवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमोई 84 निवासी त्रिभुवन (26) शनिवार सुबह अपनी मां शैल कुमारी (46) को बाइक पर बैठाकर बिना हेलमेट के ही घोरावल मामा के घर से वापस अपने घर आ रहा था। जैसे ही चौबेपुर गांव के सामने पहुंचा। सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक चालक पुत्र की मौके पर मौत हो गयी। मां शैल कुमारी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल मां को एम्बुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़िहान भेजवाया। जहां मां की हालात गंभीर देख डाक्टरों ने मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मृतक को पांच वर्ष व दो वर्ष के दो पुत्र हैं। जिनके लालन पालन की जिम्मेदारी अब मां के कंधों पर आ पड़ी। मृतक मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कके लिए भेज दिया। दुर्घटना में पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रो कर हाल बेहाल है। पति को याद कर रोते रोते पत्नी पूजा बेहोश हो जा रही है । दो मासूम बच्चों का भी रो-रो कर हाल बेहाल है। परिजन खुद को संभालते हुए पत्नी को ढांढस बंधाने में जुटे रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें