फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से आरपीएसएफ जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में रविवार की सुबह खराब इन्वर्टर का तार सही करते समय करंट की चपेट में आने से आरपीएसएफ का जवान गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान के मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी परमेश कुमार यादव (29) पुत्र विजय बहादुर यादव चेन्नई में रेलवे सुरक्षा में तैनात आरपीएसएफ का सिपाही था। छुट्टी पर वह रविवार की सुबह घर आया था। रविवार की सुबह घर का इर्न्वटर खराब था। साढ़े 11 बजे परमेश कुमार खराब इर्न्वटर को देखने के लिए गया। इस दौरान एक तार छू लेने से वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने पर वह झुलस कर अचेत हो गए। शोर सुनकर परिजन दौड़े तार से अलग करके उनको आनन-फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सरिता, माता तेरसा देवी गस खाकर गिर पड़ी। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। मृतक को दो पुत्री निधि (7) व प्रियल (5) है। मृतक पांच भाई दो बहन में चौथे नंबर पर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राखी बंधवाने के लिए छुट्टी पर घर आया था परमेश
जिगना। गौरा गांव निवासी परमेश कुमार रविवार को बहनों से राखी बंधवाने ही छुट्टी लेकर घर आया था, पर राखी बंधवाने से पहले करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों को पछतावा हो रहा है कि काश खराब इन्वर्टर की जानकारी परमेश की न दी जाती तो उसकी जान न जाती। पिता विजयबहादुर यादव ने बताया कि परमेश कुमार वर्ष 2015 में 51बटालियन डी कंपनी आरपीएसएफ चेन्नई में भर्ती हुआ था। पिछली बार मई माह में घर आया था। सुबह पांच बजे घर पहुंचने पर परिवार और पड़ोसियों से मिलकर खुश नजर आ रहा था। बहनों की राखी बांधने की इच्छा अधूरी रह गई। पति के निधन के कारण पत्नी सरिता भी अपने भाई को राखी नहीं बांध सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें