इस दौरान कुछ लोगों ने पक्काघाट मार्ग की चौड़ाई डिजाइन के कारण सकरा किए जाने तथा विद्युत निगम द्वारा बड़े-बड़े पैनल बॉक्स लगाए जाने से होने वाली परेशानी के संबंध में मंत्री से शिकायत की। इस पर मंत्री ने पक्काघाट, कोतवाली मार्ग तथा परिपथ का निरीक्षण किया। इससे पहले जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। भाजपा के नगर अध्यक्ष पश्चिमी भावेश शर्मा ने अंगवस्त्र प्रदान कर मंत्री का अभिनंदन किया।