फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर, पकड़े जाने पर लिया जाएगा एक्शन

Wed, 12 Mar 2025 07:02 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Holi 2025: होली को लेकर मिर्जापुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस की नजर होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी। 
विज्ञापन
होली - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के पुलिस चौकी चेतगंज परिसर में क्षेत्राधिकारी सदर सभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील किया है। क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने कहा शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। 

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी ने कहा क्षेत्र में पुष्पा गैंग के नाम से एक गिरोह सक्रिय है। इसमें सैकड़ों लड़कों का हुजूम एकत्रित हो जाता है। क्षेत्राधिकारी ने लोगों से अपने अपने बच्चों पर नजर रखने का निर्देश दिया। 

क्षेत्राधिकारी ने कहा होली पर डीजे कदापि प्रयोग नहीं किया जाएगा। होलिका दहन या होली के दिन कहीं कोई वाद विवाद की आशंका हो तो फौरन पुलिस को सूचना दें। बैठक में थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह, ग्राम प्रधान शशि मिलन यादव, योगेंद्र यादव, जिलाजीत गुप्ता, गुलाब, नवीन चंद्र, मिंटू पांडेय, चंदन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें