फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

122 में सिर्फ 22 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी थानों पर 122 मामले आए। इसमें 22 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। कोतवाली शहर में तीन, विंध्याचल थाने में सात, चुनार में चार, अहरौरा में दो, मड़िहान में पांच में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। कोतवाली कटरा में 19 में दो, कोतवाली देहात में तीन में दो, चील्ह थाने में सात में दो, कछवां थाने में पांच मेें तीन, पड़री थाने में 13 में पांच, लालगंज थाने मेे छह में चार, हलिया में24 में एक, जिगना में 15 में एक, अदलहाट में पांच में एक, जमालपुर में चार में एक का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने अपर जिलाधिकारी के साथ थाना जिगना पर, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से थाना चुनार, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना पड़री पर आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली शहर पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय व सिटी मजिस्ट्रेट विनय सिंह, कोतवाल कटरा में अपर जिलाधिकारी, चील्ह पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा, थाना कछवां पर तहसीलदार द्वारा, थाना लालगंज पर तहसीलदार द्वारा, थाना हलिया पर उपजिलाधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा, थाना अदलहाट पर उपजिलारधिकारी चुनार द्वारा, मड़िहान, एडिशनल एसपी महेश सिंह अत्रि की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायत सुनी गयी। एसडीएम जंग बहादुर यादव, सीओ ऑपरेशन अजय राय,प्रभारी इंस्पेक्टर विजयप्रताप सिंह व राजस्वकर्मी लेखपाल आदि मौजूद रहे।ड्रमंडगंज । हलिया थाने पर शनिवार को एसडीएम लालगंज अमित कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया पड़री, थाना परिसर पर शनिवार को थाना दिवस पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के मौजूदगी में कुल तेरह प्रार्थना पत्र आये।
इस्पात फैक्ट्री के प्रदूषण की शिकायत
चुनार। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सुना। बिजुरही गांव निवासी रामआसरे पांडेय ने शिकायती प्रार्थना दिया कि धौहां गांव में स्थित एक इस्पात फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। भरपुर लाइन निवासिनी कुसुम देवी ने प्रार्थना दिया कि बहरामगंज इलाके में शिकायतकर्ती की भूमि व उसी से सटा हुआ है। पुलिस चौकी के लिए भूमि सुरक्षित है जिस पर इलाके के ही दयाराम, मयाराम, विजय, भूपेंद्र व योगेन्द्र कुमार अनाधिकृत रूप से कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में रोक की शिकायत
लालगंज। लालगंज थाना परिसर में शनिवार को एसडीएम लालगंज अमित कुमार शुक्ला व तहसीलदार फूलचंद यादव अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान हलिया में कुल 25 और लालगंज में छ: प्रार्थना पत्र आए ।जिसमें 21 राजस्व से संबंधी तथा वा पुलिस से संबंधित रहे। मौके पर एक मामले का निस्तारण किया गया शेष मामलों के निस्तारण के लिए एसडीएम ने राजस्वकर्मियों तथा पुलिस को निर्देशित किया। समाधान दिवस में राजपुर गांव निवासी सुखलाल व बृजलाल ने विपक्षियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण में अड़ंगा डालने की शिकायत की जिसपर एसडीएम ने मौके पर पुलिस व राजस्वकर्मियों को मामले का निस्तारण करवाने के लिए निर्देशित किया। वहीं लालगंज तहसीलदार फूलचंद यादव प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार सिंह व हरिया में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह समेत राजस्व व चकबंदी लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें