फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। हलिया के हर्रा जंगल में तीन बालिकाओं का कंकाल मिलने के बाद लापता मां का शव शुक्रवार की सुबह मोरचहवा जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला था। शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव पुराना होने के कारण पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है। वहीं पुलिस को कुछ जानकारी हाथ लगी है। इस पर पुलिस कार्य कर रही है। जिससे नए राज खुल सकते है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव से एक माह पूर्व अपनी मां के साथ निकली तीन बहनों का कंकाल बुधवार की सुबह हर्रा जंगल में बरामद हुआ। बलिकाओं के मामा की सूचना पर पुलिस के साथ जंगल में पहुंचे उनके पिता ने कपडत्ऩों से तीनों पुत्रियों गोलू (12) मुनिया (10) व ममता (8) की शिनाख्त की। घटना के बाद से उनकी मां सीमा लापता चल रही थी। बालिकाओं के पिता की तहरीर पर पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी कि शुक्रवार को उसका शव जंगल में फंदे पर लटका मिला। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। बिसरा पिजर्व किया गया है। कुछ जानकारी हाथ लगी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें