फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथालाजी संचालक पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज दुबार रोड पर ब्लाक के पास चल रहे पैथालाजी संचालक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से कमेटी के संतुष्ट न होने पर सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने पैथालाजी संचालक पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। फर्जी तरीके से पैथालाजी संचालन करने वाले पर मुकदमा कर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ के आदेश के बाद अन्य फर्जी पैथालाजी संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व लालगंज के दुबार रोड पर ब्लाक के पास चल रहे एक पैथालाजी का वीडियो वायरल हुआ था। बताया गया कि पैथालाजी फर्जी तरीके से चल रही है। वायरल वीडियो पर सीएमओ ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत टीम को जांच करने भेजा। वहां पर अल्ट्रासाउंड को मानक के तहत मिला, पर बिना रजिस्ट्रेशन के पैथालाजी संचालन पाया गया। वहां पर पैथालाजी के उपकरण भी मिले। इसके बाद सीएमओ ने पैथालाजी संचालक को स्पष्टीकरण देने को कहा था। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर कमेटी ने असंतुष्टि जताई। जिसके बाद उसके ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें