फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध सरकार की नीतियों का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दो पालियों में कक्षा संचालन का विरोध बुधवार को भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के केंद्रीय आह्वान पर शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर सरकार की नीतियों का विरोध किया। शिक्षक नियमानुसार एक ही पाली में स्कूलों के संचालन की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर शिक्षकों ने 25 अगस्त को डीआइओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रमवंती इंटर कॉलेज नौगांव में जिलाध्यक्ष सत्य भूषण सिंह के नेतृत्व में संयुक्त मंत्री उमाकांत, महेंद्र कुमार सोनकर, डीआर विश्वकर्मा बालिका इंटर कॉलेज नौगांव में तारा सिंह और जयनाथ शर्मा ने प्रदर्शन किया। इसी प्रकार महाशक्ति इंटर कॉलेज बिहसड़ा, महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज अकोढ़ी, मिश्री लाल इंटर कालेज मवैया, कमला नेहरू कन्या इंटर कॉलेज शिवशंकरीधाम पचेवरा चुनार के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शासन के आदेश आठ घंटे 30 मिनट शिक्षण कार्य के लिए बाध्य करने पर विरोध जताया। नगर के माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में भी अशोक कुमार मिश्रा, अवधेश कुमार पांडेय, अभिलेश सिंह, नरसिंह राम, अन्नू कैथल, गौरव शुक्ला, संजय सिंह, प्रेमचंद्र ने सरकार के विद्यालय समय सुबह आठ बजे से शाम 4:30 बजे तक करने का विरोध जताया।
शिक्षक हित की लड़ाई लड़ेगा संगठन
रतनगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को हुई उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर ब्लॉकवार विचार विमर्श किया गया। काफी दिनों से रुके पड़े प्रमोशन को करने की मांग की गई। बैठक में शिक्षकों की पदोन्नति और शिक्षक संगठन को सक्रिय बनाने सहित अन्य निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

मांडलिक मंत्री रमाकांत दुबे ने कहा कि हमको अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होना पड़ेगा। शिक्षक एकजुट होकर अपनी समस्या रखें। उसकी लड़ाई हम ब्लॉक से लेकर जिले तक लड़ेंगे और हर शिक्षक की समस्या का समाधान कराने की कोशिश करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह ने ब्लॉक अध्यक्षों, मंत्रियों और कोषाध्यक्ष से कहा कि वे अपने ब्लॉक में प्रतिमाह बैठक करें और संगठन को सक्रिय बनाएं। कहा कि ब्लॉक की बैठक में जिले के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे ताकि समस्याएं जिले पर भी आ सकें। जिला मंत्री सुधीर कुमार तिवारी ने कहा कि संगठन शिक्षक हित के लिए है और शिक्षक हित के लिए संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तैयार रहेगा। इसके साथ ही शिक्षकों ने कहा कि अगर शिक्षक बच्चों के खाद्यान्न की पर्ची अपने यहां से काटकर कोटेदार को दे दिया है तो कोटेदार की जिम्मेदारी बनती है कि वह बच्चों को खाद्यान्न दें। बैंकों से बच्चों के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है और इसके लिए अध्यापकों को दोषी माना जा रहा है। अध्यापक को इसके लिए जिम्मेदार न ठहराया जाए। बैठक के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर बैठक में उठाई गईं समस्याओं के समाधान की मांग की गई। बैठक में जय प्रताप सिंह, आकाश उपाध्याय, अरविंद कुमार त्रिपाठी, अखिलेश कुमार सिंह, माता प्रसाद सिंह, श्यामलाल, धीरज सिंह, बंशीधर चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें