मिर्जापुर शासन की गाइड लाइन है कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण करें। लेकिन स्थानीय परिवहन कार्यालय में इसके उलट हुआ, ध्वजारोहण कार्यक्रम में मात्र अधिकारी सहित तीन लोग उपस्थित हुए। ध्वजारोहण करने वाले उप परिवहन आयुक्त प्रोन्नत होने के बाद अपना सामान लेने के लिए आए थे। गिने चुने लोगों की वजह से उनसे ही ध्वजारोहण कराया गया।
ध्वजारोहण के समय एआरटीओ विवेक शुक्ला के साथ लिपिक कृपाकर दूबे मौजूद रहें। गनीमत रही कि इस दौरान पूर्व में आरटीओ रहे डा. आरके विश्वकर्मा उप परिवहन आयुक्त पद पर प्रोन्नत होने के बाद कार्यालय पर अपना सामान लेने पहुंच गए। उनको मुख्य अतिथि बनाकर ध्वजारोहण कराया गया। इस संबंध में एआरटीओ विवेक शुक्ला ने बताया कि उप परिवहन आयुक्त डा. आरके विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण किया। अन्य लोगों की अनुपस्थिति का कारण वे नहीं बता सकें।