जमुई चुनार कोतवाली क्षेत्र के सुकुलपुरा गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हो मारपीट में एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने धर्म स्थल का हवन कुंड तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि हवन कुंड पहले से टूटा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
सुकुलपुरा गांव निवासी केशरपत्तनी देवी (70) पौत्री नीतू सिंह के साथ शंकर भगवान के मंदिर की सफाई करने के लिए सुबह गई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने हवन कुंड को तोड़ दिया। शोर मचाने पर अंकुर (17) पुत्र मुन्ना सिंह, भूपति (25) आए तो विपक्षी ने उनकी पिटाई कर दी। दो पक्षों मेें मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिटाई करने वालों को पकड़कर थाने ले आई। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों में तालाब से मछली मारने का विवाद था। पूूछताछ करने पर पता चला कि हवन कुंड पहले से टूूटा था। दोनों पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।