फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र मेले में बस ही सराहा, 180 बसों का मिला बेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी धाम दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों को इस बार अतिरिक्त ट्रेनें नहीं मिली है, जो ट्रेन पहले से विंध्याचल स्टेशन पर रुक रही हैं, उन्हीं का लाभ दर्शनार्थियों को मिलेगा। इस बार बस सेवा ही दर्शनार्थियों का सहारा है। आस-पास के जिलों से विंध्याचल जाने के लिए 180 बसों को लगाया गया है। इसके अलावा 25 बसों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि विंध्याचल शारदीय नवरात्र मेला के सफल संचालन के लिए छह अक्तूबर की रात से 14 अक्तूबर तक बसों अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। विंध्याचल के लिए विभिन्न रुटों पर 180 बसों को लगाया गया है। 25 बसें रिजर्व है। इसमें मिर्जापुर-वाराणसी रुट पर सबसे अधिक 65 बसों को लगाया गया है। इसमें 25 मिर्जापुर डिपो और 40 वाराणसी डिपो की है। मिर्जापुर-जौनपुर-आजमगढ़ रुट पर 25 बसें लगाई गई है। इसमें 15 जौनपुर और 10 मिर्जापुर डिपो की है। मिर्जापुर-प्रयागराज रुट पर 50 बसें लगाई गई है। इसमें 23 मिर्जापुर डिपो औ 27 जीरो रोड डिपो की है। मिर्जापुर-घोरावल रुट पर मिर्जापुर डिपो की पांच बसों को लगाया गया है। मिर्जापुर-राबर्टसगंज रुट पर 30 बसों को लगाया गया है। इसमें 10 मिर्जापुर डिपो, 10 बसेंजी रोड, 10 सोनभद्र डिपो की बसें है। मिर्जापुर-हनुमना रुट पर पांच बसें मिर्जापुर डिपो की लगाई गई है। इसके अतिरिक्त 25 बसें रिजर्व है। आवश्यकता पड़ने पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें