मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी अभी तक जिले के कई सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी है। नगर ही नहीं ग्रामीण सड़कों की हालत भी दयनीय हो चली है। कई सड़कें तो पिछले तीन से चार वर्ष से मरम्मत का इंतजार कर रही है। सड़क के न बनने से राहगीर ही नहीं किनारे रहने वाने दुकानदार भी परेशान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर में सभी सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देेश दिया था। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया गया। लेकिन अभी भी नगर की सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी है। इसमें नगर के प्रमुख मार्ग स्टेशन रोड और शास्त्री पुल है, जो नगर में प्रवेश करने वाला मार्ग है। शास्त्री पुल से इमामबाड़ा होते हुए नगर में आने वाला मार्ग तो सीवर लाइन के लिए खोदे जाने के कारण उखड़ गया। फिलहाल वहां नाली निर्माण का कार्य हो रहा है। स्टेशन रोड जो नगर का प्रमुख मार्ग है। उस मार्ग की हालत भी खस्ता है। स्टेशन रोड की हालत पिछले तीन से चार वर्ष से खराब है। इसके अलावा घुरहूपट्टी मार्ग, दक्षिण फाटक मार्ग, नारघाट, बल्ली का अड्डा, महंत शिवाला मार्ग की हालत दयनीय है।