फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में एक की मौत,दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा भोकरौध मार्ग पर सोमवार की देर रात दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक हादसे में गंभीर रुप से घायल हुआ। मृत युवक घटना के समय गर्भवती पत्नी से मिलकर ससुराल से घर लौट रहा था। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरैया रघुनाथपुर गांव निवासी मनोज बियार (24) पुत्र हरिहर बियार की शादी बिसौली कला गांव हुई थी। मनोज की पत्नी गर्भवती है, इसके चलते वह अपने मायके चली गई। सोमवार को मनोज पत्नी से मिलने के लिए ससुराल बिसौली कला गांव चला गया। वहां वह गर्भवती पत्नी अन्नू से मिलने के बाद माता भंडारी देवी का दर्शन करने के लिए अहरौरा चला गया। वहां से लौटने के बाद युवक देर रात 10 बजे के करीब घर सरैया के लिए बाइक से रवाना हुआ। जैसे ही युवक की बाइक शेरवां भोकरौध मार्ग पर पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मनोज के साथ दूसरी बाइक पर सवार अली हुसैन गंभीर रुप से घायल हुए। स्थानीय लोग घायलों को जबतक उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था किए, मनोज की मौत हो गई। घायल अली हुसैन (33) पुत्र कमालुद्दीन मुगलसराय का निवासी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवारीजन अलीहुसेन को उपचार के लिए मुगलसराय स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए। दुर्घटना में मृत और घायल दोनों हेलमेट नहीं लगाएं थे। मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृतक की मां मुन्नी देवी, पत्नी अन्नू का रो रो कर हाल बेहाल है। मृतक की शादी एक साल पूर्व हुई थी। मृतक मनोज की दो बहने है। बड़ी बहन की शादी हो चूकी हैं। छोटी बहन की अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें