फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर शनिवार को सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने एक चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूूसरे ट्रक चालक को भर्ती किया गया है। मौत की खबर से परिवार में कोराम मच गया।
विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के नरउर गांव निवासी राजपति यादव (45) पुत्र सुपारी यादव खाली ट्रक लेकर मिर्जापुर से कटनी की ओर जा रहे थे। ट्रक देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी के पास पहुंची थी। इसी बीच सामने से बालू लादकर आ रहे आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक के चालक राजपति यादव और दूसरे ट्रक के चालक विरेंद्र यादव (37) पुत्र रामदेव यादव निवासी चक्की लाना थाना बरहमपुर बक्सर बिहार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने राजपति यादव को मृत घोषित कर दिया। विरेंद्र यादव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गाड़ियों को किनारे कराकर दोनों के ट्रक मालिकों व परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। राजपति सात भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनसे तीन पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें