फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में मड़ई रखने को लेकर 31 मई को हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की शनिवार को सुबह घर में मौत हो गई। मौत होने पर परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी प्रभात राय ने विंध्याचल कोतवाल को आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीते 31 मई को लालमणि शुक्ल (75) के पुत्र मड़ई चढ़ा रहे थे तो शिवशंकर शुक्ल व परिजन मना करने लगे। इस बात को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच मारपीट शुरू हो गई। बीच - बचाव करने पहुंचे लालमणि शुक्ल को आरोपियों ने ईंट-पत्थर से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अन्य लोग भी घायल हुए। सभी घायलों को विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से लालमणि को मंडलीय अस्पताल और वहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। बीते चार जून को परिजन लालमणि शुक्ल को प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल के लिए रेफर कराकर घर चले आए थे। तभी से वह घर पर ही थे। शनिवार को सुबह करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। मारपीट के दिन पुलिस की तरफ से शिव शंकर शुक्ल, कुलदीप, मुन्नी देवी, राधा, बलराम उपाध्याय के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लालमणि से तीन पुत्र मनोज कुमार, विनोद कुमार व पवन कुमार हैं। आरोपी मकान में ताला लगाकर भाग गए। गैपुरा चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र ने बताय कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि दोनों तरफ से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लालमणि के के पक्ष से पांच व दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें से तीन लोगों गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें