मिर्जापुर। जिले में रविवार को लगातर 10वें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। इसके पहले 49 दिन पर एक संक्रमित मिला था। त्योहार बाद टीकाकरण में फिर तेजी आई है। सोमवार को 15233 लोगों को टीका लगाया गया।
जिले में इस समय कोरोना का कोई एक्टिव केस भी नहीं है। पिछले 110 दिनों की बात करें तो सिर्फ आठ संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 42 है। अब तक 10 हजार 925 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को 1921 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक नौ लाख 94 हजार 13 का सैंपल लिया जा चुका है। नौ लाख 92 हजार 957 की रिपोर्ट आई है। 1056 की रिपोर्ट आना बाकी है।
उधर, त्योहार के चलते पिछले दिनों टीकाकरण कम हुआ, पर सोमवार को टीका लगवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ। सोमवार को सरकारी बूथों पर टीकाकरण कैंप लगाया गया। टीकाकरण कैंप में 15233 को टीका लगाया गया।