मां विंध्यवासिनी मंदिर के छत पर पंडा समाज की बैठक को संबोंधित करते श्रीं विंध्य पंडा समाज अध्यक्?
- फोटो : MIRZAPUR
विंध्याचल। श्रीविंध्य पंडा समाज की शुक्रवार की दोपहर मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर बने कार्यालय में आम सभा के दौरान शारदीय नवरात्र मेला की तैयारियों पर चर्चा हुई। नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि मेला में आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
अध्यक्षता करते हुए श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि नवरात्र मेले के दौरान पूरे नौ दिन मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी बंद रहेगी। अध्यक्ष ने कहा कि मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए, इसका ध्यान रखा जाएगा। कहा कि श्रीविंध्य पंडा समाज के सदस्यों को अपने वेशभूषा व जारी पहचान कार्ड के साथ रहना होगा। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नवरात्र मेला के दौरान दो-दो घंटे की ड्यूटी निर्धारित की गई है। आम सभा का संचालन करते हुए मंत्री भानू पाठक ने कहा कि प्रत्येक सदस्य का कर्तव्य है कि वह मेले को सकुशल संपन्न कराए। कहा कि जिला प्रशासन और पंडा समाज के संयुक्त सहयोग से नवरात्र मेला सकुशल कराया जाएगा। दो घंटे तक चली आम सभा की बैठक में श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष व मंत्री सहित मंदिर व्यवस्था प्रमुख गुंजन मिश्रा, संगम लाल त्रिपाठी, शनि दत पाठक, समाज के पदाधिकारी रहे।