सीखड़। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में शक्ति केंद्र विदापुर के बूथ नंबर 6, 7, 8 व 9 पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाई। घर-घर पहुंचकर चले अभियान में शक्ति केंद्र संयोजक डॉ मार्कंडेय सिंह युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष, अखिलेश सिंह मंडल महामंत्री, विजय भारद्वाज पटेल शक्ति केंद्र प्रभारी एवं पूर्व महामंत्री विजय नारायण सिंह पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फूलगेन सिंह एवं बूथ अध्यक्ष मनोज पासवान एवं उनके समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहें।