फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: दक्षिणी परिसर के पशु चिकित्सा विज्ञान के छात्रों ने फहराया परचम, जीती राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता

Sat, 06 May 2023 12:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

जम्मू कश्मीर के शुहामा स्थित पशु विज्ञान संस्थान में  तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। दक्षिणी परिसर के  रोहित सिंह और सार्थक पंडित चतुर्थ प्रोफेशनल वर्ष के बीवीएससी और एएच के छात्रों ने कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 31वें एसएपीआई राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन और संगोष्ठी में भारत के पशु फिजियोलॉजिस्ट (एसएपीआई) क्विज प्रतियोगिता का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
दक्षिणी परिसर के पशु चिकित्सा विज्ञान के छात्रों ने जीती राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के छात्रों ने एक बार फिर सम्पूर्ण भारत में अपना परचम फहरा दिया है। कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता अपने नाम किया।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के शुहामा स्थित पशु विज्ञान संस्थान में  तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। दक्षिणी परिसर के  रोहित सिंह और सार्थक पंडित चतुर्थ प्रोफेशनल वर्ष के बीवीएससी और एएच के छात्रों ने कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 31वें एसएपीआई राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन और संगोष्ठी में भारत के पशु फिजियोलॉजिस्ट (एसएपीआई) क्विज प्रतियोगिता का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें- Sonebhadra Crime: दो सगी नाबालिग बहनें संदिग्ध हाल में लापता, 30 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता पांच मई 2023 को पशु चिकित्सा फिजियोलॉजी विभाग, एफवीएससी एंड एएच, शूहामा द्वारा आयोजित किया गया। छात्रों का नेतृत्व डॉ मनीष कुमार व डॉ. मुकेश भारती सहायक प्राध्यापक पशु चिकित्सा विज्ञान संकाय बीएचयू ने किया।  सोसाइटी ऑफ एनिमल फिजियोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया के तत्वाधान में उत्तर भारत क्षेत्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अयोजित हुई थी।  जिसमें उत्तर शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रदौगिकी विश्वविद्यालय, श्रीनगर, कश्मीर,  शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रदौगिकी विश्वविद्यालय जम्मू संभाग, आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या, पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्रदौगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तरखंड, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि प्रदौगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश,  ख़ालसा पशु चिकित्सा महाविद्यालय, अमृतसर, पंजाब खालसा के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में भी इन्ही छात्रों ने बाजी मारी थी। जबकि इस प्रतियोगिता में समस्त भारतवर्ष के पशु चिकित्सा संस्थानों ने हिस्सा लिया था। जिसमें विजय श्री अपने नाम करने पर संकाय और परिसर में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें