फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: शहीद रवि सिंह को मरणोपरांत मिला वीरता का सेना पदक, बारामूला में हुए थे शहीद

Tue, 17 Aug 2021 12:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

17 अगस्त 2020 की देर रात आतंकवादियों से मुठभेड़ रवि सिंह शहीद हो गए। शहीद रवि सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव में आने पर हजारों का सैलाब उमड़ पड़ा था और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई थी।
विज्ञापन
शहीद रवि कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वर्ष पूर्व कश्मीर के बारामूला में शहीद हुए मिर्जापुर जिले के लाल रवि कुमार सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर सेना पदक से सम्मानित किया गया। जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव के रवि सिंह 18 साल की उम्र में ही सेना में भर्ती हो गए। 29 आरआर में 13 ग्रेनेडियर रेजीमेंट पटन श्रीनगर में ड्यूटी पर तैनात थे।

विज्ञापन


17 अगस्त 2020 की देर रात आतंकवादियों से मुठभेड़ रवि सिंह शहीद हो गए। शहीद रवि सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव में आने पर हजारों का सैलाब उमड़ पड़ा था और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई थी। गौरा गांव के रामलीला मैदान में शहीद रवि सिंह का स्मारक बना है।

शहीद रवि सिंह की वीरता का सम्मान करते हुए सरकार ने उन्हें मरणोपरांत सेना पदक से सम्मानित किया है। 17 अगस्त को गौरा गांव में रामलीला मैदान में शहीद रवि सिंह का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। शहीद रवि सिंह को सेना पदक दिए जाने पर रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक अमित श्रीनेत उनके घर पहुंचे और परिजनों से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें